भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री
द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात पंजाब से ब्रिटेन का पुनर्स्थापन एवं पुनर्निर्माण के लिए ब्रिटेन में प्रवास करने वाले भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री। ये एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले हैं। इनका जन्म ब्रिटेन के साउथेंप्टन क्षेत्र में भारतीय परिवार में हुआ। इनकी मां एक फार्मासिस्ट है और इनके पिता राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के सामान्य चिकित्सक है। यह ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक है। इनकी शादी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। वर्ष 2020 में यह वित्त मंत्री बने। 42 वर्ष की उम्र में सुनक राष्ट्र के पिछले 200 वर्षों के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे। ये कंजर्वेटिव पार्टी से संबंध रखते हैं जिन्हें आधिकारिक तौर पर कंजर्वेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी के नाम से जाना जाता है। ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।